हरियावां थाना क्षेत्र में पिहानी-हरदोई मार्ग पर
स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे उस पर सवार
एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य
केंद्र भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के
पिहानी-हरदोई मार्ग पर उचवल के पास गुरुवार की देर रात पिहानी से आ रही
ट्रैक्टर-ट्राली स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उस पर
सवार रामकुमार (30) पुत्र छत्तर निवासी फतियापुर हरियावंा की ट्रैक्टर के
नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दिनेश (35) पुत्र श्रीकृष्ण, अजीत
(25) पुत्र गया प्रसाद, वीरेश (18) पुत्र सुरेश और सरोज (25) पुत्र जसवंत
गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घटना
की जानकारी होने से मृतक के परिजनों ने कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि
रामकुमार के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम
कराके शव परिजनों को सौंप दिया।