फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व सांसद धर्मगज

Sat, 27 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सभा कर पूर्व सांसद धर्मगज सिंह की छठवीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। सभा का शुभारंभ बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उन्हें जिले की राजनीति की धुरी बताया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान ने संदेश देते हुए कहा कि ठाकुर धर्मगज सिंह राजनैतिक चेतना के प्रतीक थे। जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद बाबू धर्मगज सिंह ने गरीबों एवं असहायों के लिए जो कार्य किए उससे सभी को प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की मदद को आगे आना चाहिए।

कहा कि उन्होेंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी बदले की भावना से कार्य नहीं किया और नैतिकता तथा उच्च स्तरीय राजनीति के मूल्यों को अपनाकर लोकप्रियता हासिल की। राधेश्याम त्रिपाठी के अलावा अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके परिजन एवं गणमान्य लोगों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। सभा में पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह चंदेल, सत्यवीर प्रकाश आर्य, कमलेश रस्तोगी, रामशंकर त्रिपाठी, सचिन सिंह, श्याम किशोर मिश्र, सुहेल अहमद, रामेश्वर प्रसाद, सुख सागर मिश्र मधुर, गुफरान कौसर, सरोज सिंह चंदेल, नेतम भारतीय, रीता सिंह, सुरेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें