फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर मां की मौत, बेटा घायल

Mon, 14 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हादसे में मह‌िला की मौत
विज्ञापन
कछौना। साइकिल सवार को बचाने में बाइक पर बैठकर जा रही महिला की ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये के नीचे कुचलकर मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। मां और बेटा ससुर के साथ बाइक से संडीला जा रहे थे। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौली निवासी विश्व प्रकाश (45) रविवार को बाइक से जा रहा था। उसके साथ में बहू अनीता (26) पत्नी रामकरन व पौत्र प्राशू (6) भी था। कछौना में कस्बा चौराहा के पास सामने से  साइकिल सवार आ गया। जिसको बचाने के लिए विश्व प्रकाश ने एकदम से बाइक को ब्रेक लगाकर रोक दिया। इससे अनीता और प्राशू का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे। इसी बीच संडीला की तरफ से आए ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये अनीता के सिर के ऊपर से निकल गए। सिर कुचलने से अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
  हालांकि उसे किसी तरह की चोट नहीं आई। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्राशू को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें