फोटो-13- पार्वती। स्रोतः परिजन
फोटो-14- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतका पार्वती के परिजन। संवाद
परिवार देवाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, बेनीगंज-कोथावां मार्ग पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेनीगंज-कोथावां मार्ग पर भतीजे के पुत्र के देवाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रही टेंपो सवार महिला, उनकी पुत्री व बड़ी बहन को पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गईं।
एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने पार्वती उर्फ विमला सिंह को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रामापुर रहोलिया निवासी महेश सिंह की पत्नी पार्वती उर्फ विमला सिंह (60) अपनी पुत्री दीपा (16) व लोनार थाना क्षेत्र के इटूरिया गांव निवासी अपनी बड़ी बहन कमला (63) पत्नी अमर सिंह के साथ मंगलवार की शाम अपने मायके बेनीगंज थाना क्षेत्र के जुगराजपुर टेंपो से जा रही थीं।
वह अपने भतीजे शानू के पुत्र रेशू के देवाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस दौरान बेनीगंज कोथावां मार्ग पर अटिया मझिगवां पुलिया के पास पीछे से ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। जिसमें तीनों घायल हो गईं।
सीएचसी में चिकित्सक ने पार्वती को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पुत्री व बहन को मामूली चोंटें आई हैं। मृतका के तीन पुत्र व 2 पुत्रियां हैं। घटना स्थल पर मौका पाकर ट्रैक्टर समेत चालक भाग गया।
इनसेट
अगले माह है मृतका की बिटिया का तिलक
मृतका के छोटे पुत्र पुष्पेंद्र ने बताया उसकी बहन सरोज की शादी बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी सौरभ सिंह के साथ तय है। बहन का तिलक नौ मई को होना है। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। सबसे ज्यादा मां को ही बहन की शादी की खुशी थी।