फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्टेशन रोड पर वाहन की टक्कर व्यापारी की मौत

Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11- प्रमोद वाजपेई। स्रोत : परिजन
विज्ञापन

फोटो-12- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतक प्रमोद वाजपेई के परिजन। संवाद
घर से दूध लेने निकले थे, फिर मौत की आई खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्टेशन रोड पर बुधवार दूध लेने निकले बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उनकी पहचान मोहल्ला चीलपुरवा निवासी प्रमोद वाजपेई (65) के रूप में हुई।
शहर के चीलपुरवा निवासी प्रमोद वाजपेई अस्पताल रोड पर टायर का शोरूम चलाते थे। बुधवार की सुबह छह बजे वह रोज की तरह पैदल अरुणा पार्क के पास डेयरी से दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन रोड पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास पीछे से किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के फोन से परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी आशा वाजपेई, एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतक के बेटे आदित्य ने बताया पापा रोज दूध पैदल ही लेने जाते थे। पापा के घर वापस न आने पर मां परेशान होने लगीं। कई बार फोन लगाया पर फोन नहीं उठा। फिर कुछ देर बाद पापा के नंबर से मां के नंबर पर पुलिस ने फोन करके हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें