फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की कुचलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के आशू तिराहे पर शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी महिला के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर गांव निवासी आशीष मुजफ्फरनगर में काम करते हैं। शनिवार को वह पत्नी राधिका (26) के साथ दवा लेने के लिए संडीला आए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। आशीष ने बताया कि उनकी बाइक आशू तिराहे के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह दोनों लोग सड़क पर गिर गए। राधिका के गिरते ही उसी ट्रैक्टर का पहिया उस पर चढ़ गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस बीच चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया।
कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


मासूम के सिर से उठा मां का साया
राधिका की एक महज डेढ़ साल की पुत्री सानवी है। दुर्घटना में मासूम सानवी के सिर से मां का साया उठ गया। मासूम भी मां की गोद न पाकर रो-रोकर परेशान हो रही है। उधर, घटना के बाद से परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें