फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर शराबी ने ट्रैक्टर चालक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के नीभी गांव में शनिवार की देर रात रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने में देरी होने पर शराबी ने चालक पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके फरार हो गया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम नीभी निवासी नवनीत (25) पुत्र कुरेंद्रपाल ट्रैक्टर चालक है। उसने बताया कि शनिवार की रात नौ बजे वह बाग से आम लाद रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे पड़ोसी गांव रामपुर निवासी युवक ट्रैक्टर हटाने की बात कहकर उससे गाली-गलौज करने लगा। ट्रैक्टर हटाने में देरी होने पर युवक ने जेब से चाकू निकालकर उसके पेट पर मार दिया। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस को तहरीर दी। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें