फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पोलिंग बूथ से हुआ वर्चुअल जनसंवाद रैली में प्रतिभाग : सौरभ

विज्ञापन
फोटो- 19- पार्टी के जिला कार्यालय में वर्चुअल रैली में प्रतिभाग करते जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा। संवा? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियां बताने को शनिवार शाम हुई अवध क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली में जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभाग किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा का कहना है कि जिले में हर पोलिंग बूथ पर न सिर्फ कार्यकर्ताओं बल्कि आम लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विचारों को सुना। करीब दो लाख लोग इससे जुड़े।
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण भाजपा केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियां बताने के लिए अलग-अलग आयोजन कर रही है। भाजपा की ओर से उपलब्धियां बताने वाले पत्रक परिवार संपर्क अभियान के तहत वितरित किए गए थे। इसके बाद पार्टी ने क्षेत्रवार जनसंवाद रैलियों का आयोजन करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में अवध क्षेत्र की जनसंवाद रैली शनिवार शाम हुई थी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे संबोधित किया था। रैली में हरदोई से भी अधिक से अधिक लोगों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से जोड़ने की तैयारी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि जनपद से लगभग दो लाख लोगों ने वर्चुअल रैली में विभिन्न माध्यमों से प्रतिभाग किया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सांसदों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों, संगठन के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल रैली में प्रतिभाग किया।

फोटो- 20- जनसंवाद वर्चुअल रैली में मोबाइल पर स्मृति ईरानी का संबोधन देखते और सुनते सांडी विधायक प्र- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें