फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव उबरीखेड़ा में शुक्रवार शाम बालू उतारने गए ट्रैक्टर चालक ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। घटना से नाराज बच्ची के पिता ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। ट्रैक्टर चालक का शव शनिवार सुबह इसी थाना क्षेत्र के डडवानी और गुलाबपुवा के बीच जंगल में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के पिता सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के खाड़ाखेड़ा निवासी अमरपाल (30) पुत्र गेंदनलाल गांव निवासी शाकिर का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार रात वह ट्रैक्टर-ट्राली में बालू लेकर पास के गांव उबरीखेड़ा गया था। उसे किसी ने बताया कि गांव का मिश्रीलाल कच्ची शराब बनाता है तो वह बालू उतारकर उसके घर चला गया। अमरपाल ने मिश्रीलाल से शराब देने को कहा तो उसने शराब बनाना बंद कर देने की बात कही। इस बीच मिश्रीलाल की आठ वर्षीय पुत्री को देख अमरपाल उससे छेड़छाड़ करने लगा। ये देखकर मिश्रीलाल आगबबूला हो गया और उसने गांव के ही तीन साथियों के साथ मिलकर अमरपाल को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई तो मिश्रीलाल ने अमरपाल को पीटना बंद कर दिया। अमर पाल को मरणासन्न छोड़कर लोग चले गए। शनिवार सुबह अमरपाल का शव डडवानी और गुलाबपुरवा के बीच जंगल में पड़ा मिला। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अमर के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की मां रामदेवी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, दोनों कंधों और गर्दन पर लाठियों से वार करने से अमरपाल की मौत होने की बात सामने आई है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मृतक की मां रामदेवी ने मिश्रीलाल, जंडैल पुत्र दिरगज, दयाराम पुत्र गणेश और अंकित पुत्र दिनेश के विरुद्ध छेड़खानी से नाराज होकर अमरपाल की पीट-पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें