फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, मौत

Sun, 20 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में विद्यालय के गेट पर एक छात्र को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनाें में कोहराम मच गया। परिजनों ने टीचरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेजीपुर निवासी सुरेश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र अमित गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्रा था। वह शनिवार को प्रतिदिन की भांति स्कूल गया था। वह शनिवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय के बाहर सड़क किनारे पर सो रहा था।

तभी गांव निवासी मोनू पुत्र बृजेश ट्रैक्टर लेकर वहां से निकला, जिससे छात्र उसकी चपेट में गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सुरेश ने स्कूल के टीचरों पर आरोप लगाते पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत बीईओ राम किशुन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें