हरदोई। मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर अमरोह के पास मालगाड़ी के डिरेल होने से ट्रेनों के यातायात पर असर पड़ा। डाउन ट्रैक 18 और अप ट्रैक 19 घंटे बाधित रहा। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने से ट्रेनें स्टेशन पर नहीं आई, जिस पर यात्रियों को टिकट का पैसा वापस किया गया। रविवार को 11 बजे दोनों ट्रैक सामान्य हो सके।
अमरोह के पास हुई घटना से शनिवार शाम छह बजे से दोनों रेलवे ट्रैक बाधित हो गए थे। ट्रेनों के रूट परिवर्तित होने के कारण स्थानीय स्टेशन पर आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस और नई दिल्ली मेल सहित कई ट्रेन स्टेशन पर नहीं आई। उनको लखनऊ से कानपुर रूट पर भेज दिया गया।
इसके अलावा डाउन ट्रैक की छह ट्रेनें नहीं आईं, जिस पर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के टिकट के पैसे वापस कराए गए। स्टेशन पर टिकट के पैसे वापस करने के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। सीएमआई अंबुज मिश्र, आरपीएफ व जीआरपी के जवान स्टेशन पर यात्रियों को समझाते रहे।
स्टेशन पर आने वाली ट्रेन संख्या 22453 राजरानी एक्सप्रेस, 15014 काठ गोदाम एक्सप्रेस, 15012 चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित 15 ट्रेनों का शनिवार को और 12 जोड़ी ट्रेनों का रविवार को मार्ग में परिवर्तन किया गया। इसके साथ ही 15116 लोक नायक एक्सप्रेस चार घंटे 17 मिनट, 13009 दून एक्सप्रेस एक घंटे 10 मिनट, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे सात मिनट, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे 28 मिनट, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे 18 मिनट देरी से आई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि शाम को छह बजे रूट बाधित हो गया था। रविवार की सुबह 10 बजे डाउन ट्रैक शुरू हो गया था और 11 बजे अप ट्रैक भी शुरू हो गया। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि रूट सामान्य हो गया है। ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि शाम को छह बजे रूट बाधित हो गया था। रविवार की सुबह 10 बजे डाउन ट्रैक शुरू हो गया था और 11 बजे अप ट्रैक भी शुरू हो गया। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि रूट सामान्य हो गया है। ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है।