फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कस्बे में एक युवक ने निकाह का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में निकाह करने से इन्कार कर दिया। युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती (24) का प्रेम-प्रसंग पड़ोस में रहने वाले एक युवक से चल रहा था। मोबाइल पर बातचीत के दौरान युवक ने युवती से निकाह करने का वादा भी किया था। युवती का आरोप है कि 18 जुलाई की रात युवक उसके घर आया और निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
20 जुलाई को युवती के घर फिर से पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। उस वक्त परिजनों के सामने फिर से उसने निकाह करने का वादा किया, लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें