फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Sun, 07 Sep 2025 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 31 - शहर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर विरोध जताते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
बांदा। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला के आह्वान पर शुक्रवार को संगठन के सदस्यों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में एसआरएमयू विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज पर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

तहसील संयोजक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित व शक्ति के कार्य करता रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का काम किया गया है। लेकिन संगठन के कार्यकर्ता किसी भी स्थिति में न तो झुकेंगे और न ही रुकेंगे।
प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि 48 घंटों में दोषियों पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को वृहद रूप दिया जाएगा। इस दौरान प्रांत सहमंत्री दिव्यांशु मिश्रा, नीतीश निगम, आशीष पांडेय, कार्तिकेय गुप्ता, श्लोक द्विवेदी, योगेश चंदेल, अनिल पाल, आलोक सिंह, शैलेंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता, दिव्यांश त्रिवेदी, अजय गौतम, शशांक पाठक, रजत त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें