फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाने का कारोबार छोड़ने का संकल्प

Mon, 15 Oct 2018 11:18 PM IST
hardoi
विज्ञापन
कंजड़पुरवा में शराब और उपकरणों की आहुति देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाकर बेचने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक वर्ग विशेष के लोगों को सुधारने की मुहिम तेज होती जा रही है। ओमपुरी के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कंजड़पुरवा के लोगों को अवैध शराब के कारोबार के साथ बुराई छोड़ने का संकल्प दिलाया। गड्ढा खोदकर उसमें आग जलवाई। इसमें कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों की आहुति दी गई।

विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंजड़पुरवा और बढै़याखेड़ा में कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। लोगों को शराब बनाने के कारोबार से दूर कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की मंशा एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जताई है। माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा कई दिनों से कच्ची शराब बनाने का कार्य करने वालों को ये धंधा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे। सोमवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी की मौजूदगी में कंजड़पुरवा में शराब बनानेे वालों ने इस धंधे को छोड़ने की शपथ ली। एसपी ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से परिवार का खर्च चलाने के लिए व्यवसाय शुरू करें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। एसपी ने भरोसा दिलाया कि सभी परिवारों को अलग-अलग योजनाओं से स्वरोजगार दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें