फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कल से टोल प्लाजा कैशलेस, यूपीआई से भुगतान पर कटेगी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले टोल पर कल से नकद लेन-देन पूरी तरह से बंद होने वाला है। सरकार ने सभी टोल बूथ पर फास्टैग व्यवस्था को शत-प्रतिशत लागू कर दिया है। टोल बूथों पर फास्टैग लगे वाहनों को तो निर्धारित टैक्स देना होगा जबकि जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है उन्हें यूपीआई से ट्रांजेक्शन करना होगा। इसके लिए 1.25 गुना अधिक टोल देना पड़ेगा।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राजमार्गों पर सफर को ज्यादा आसान और टोल नाकों पर वाहनों की लंबी कतार से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से नियमों में बड़ा बदलाव किया है। फास्टैग न होने या उसमें बैलेंस खत्म होने की स्थिति में वाहन चालक कैश में भुगतान करते हैं जिससे जाम की स्थिति बनती है। नई व्यवस्था के तहत अब कैश काउंटर पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए यूपीआई के जरिये भुगतान किया जा सकेगा लेकिन यूपीआई से भुगतान यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगा।
बता दें कि सरकार ने शुक्रवार से शत-प्रतिशत फास्टैग लागू कर दिया है। हालांकि, यूपीआई का विकल्प रहेगा लेकिन 1.25 गुना अधिक शुल्क देना होगा। यानी अगर किसी टोल की सामान्य दर 100 रुपये है तो फास्टैग न होने की स्थिति में 125 रुपये चुकाने होंगे। एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि शत-प्रतिशत फास्टैग लागू होने से वाहनों का आवागमन सुगम होगा और ईंधन की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें