फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी 663 पोलिंग पार्टियां

Tue, 27 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में चौथे चरण में शामिल चार ब्लाकों में 29 अक्तूबर को पौने छह लाख मतदाताओं की राय सुनने के लिए 663 पोलिंग पार्टियां 28 अक्तूबर को संबंधित ब्लाकों में निर्धारित स्थलों से रवाना होंगी।   चौथे चरण में शाहाबाद, टोडरपुर, पिहानी, भरखनी को शामिल हैं। इन ब्लाकों में कुल पांच लाख 67 हजार 372 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के
विज्ञापन


लिए मतदान केंद्र 370 एवं मतदेय स्थल 663 तैयार करवाए गए हैं। चौथे चरण में जिला पंचायत की सीटें 16 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 389 सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर मतदान कराने के लिए संबंधित ब्लाकों के लिए बुधवार को सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
पोलिंग पार्टियां शाहाबाद में मंडी स्थल शाहाबाद, पिहानी में हामिद अली इंटर कालेज पिहानी, टोडरपुर में आश्रम पद्धति विद्यालय चठिया धनवार, भरखनी में पंत इंटर कालेज पाली से रवाना होंगी। इसके अलावा जिले से जाने वाले कार्मिकों के लिए नुमाइश चौराहे से भी प्रत्येक ब्लाक के लिए दो-दो बसें पोलिंग पार्टी को रवानगी स्थलों पर ले जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें