फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ

Tue, 27 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विषय में पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों ने ड्यूटी निष्ठा के साथ निभाने का पाठ पढ़ाया। चौथे चरण के मतदान के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण किया और वाहनों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के चौथे  चरण का मतदान के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के दिशा निर्देश दिए गए। चुनाव में लगे पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा से कार्य करने  की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मी निष्पक्षता से अपना दायित्व निभाएं।  मतदान स्थल और मत पेटियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखें।

मतदान केंद्र के आस पास भीड़ आदि एकत्रित न होने दें और कोई भी घटना होने पर तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को दे।
इस मौके पर एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नियानंद राय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे सहित

कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उधर, मतदान को शंाति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने भ्रमण किया और वाहनों की जांच की। सीओ हरपालपुर नितेश कुमार सिंह और एसओ बेहटा गोकुल बृजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र का भ्रमण किया और वाहनों की जांच पड़ताल की। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने भ्रमण कर मतदान केंद्रों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें