फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल तक के बच्चों का हुआ आधार नामांकन
विज्ञापन

हरदोई। बच्चों के आधार नामांकन शिविर में पांच साल तक बच्चों के ही नामांकन हो सके। पांच साल से अधिक आयु के बच्चों के नामांकन और संशोधन की प्रक्रिया शिविर में न हो पाने पर डाकघर व जनसेवा केंद्र भेजे गए। शिविर के पहले दिन 987 बच्चों का आधार के लिए नामांकन किया गया।



जन्म प्रमाणपत्र और आधार न होने से बच्चों को परिषदीय स्कूल में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जन्म प्रमाणपत्र न होने पर बच्चों के प्रवेश की भी समस्या है। जिले में चार दिवसीय अभियान में 11,967 जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए थे। उन सभी बच्चों के आधार नामांकन के लिए सोमवार से 19 बीआरसी और एक यूआरसी पर शिविर लगाए गए।
विज्ञापन


डीएम अनुनय झा के निर्देशन में लगवाए गए शिविर में पहले दिन 987 बच्चों का आधार के लिए नामांकन किया गया। बीआरसी और यूआरसी लगाए गए शिविर में पांच साल तक बच्चों के आधार नामांकन की बाध्यता से पांच साल से अधिक आयु के बच्चों के न तो आधार नामांकन हो सके और न ही संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।



बताया कि नगर क्षेत्र के संसाधन केंद्र पर चार, टड़ियावां में 25, हरियावां में 21, पिहानी में 49, टोडरपुर में 46, शाहाबाद में 15, बावन में 50, भरखनी में 101, हरपालपुर में 63, सांडी में 31, सुरसा में 41, बिलग्राम में 52, माधौगंज में 52, मल्लावां में 40, अहिरोरी में 71, कछौना में 64, कोथावां में 56, संडीला में 90, बेहंदर में 68 और भरावन में 39 बच्चों का नामांकन आधार के लिए किया गया है।

घरों, शिवालयों और मार्गों पर गूंजा हर-हर, बम-बम महादेव

हरदोई। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से घरों से लेकर शिवालयों और मार्गों पर हर-हर, बम-बम महादेव गूंजा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी-शक्कर, नैवेद्य आदि से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की आरती कर कल्याण की कामना की।



कांवड़ियों के जत्था निकले। हर-हर, बम-बम महादेव के जयघोष के साथ डीजे की धुनों पर कांवड़िये थिरकते हुए शिवालयों में पहुंचे। वहां पर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने घरों पर भी पूजन-अर्चन, चालीसा पाठ और स्तुति के साथ नाम जप किया। महाकालेश्वर मंदिर मुक्ति धाम से श्रीराम फौज डाक कावड़ यात्रा ने राजघाट से गोला गोकर्णनाथ तक का 150 किलोमीटर का सफर 10 घंटे में तय किया।

गौतम शर्मा, कुलदीप शर्मा, ओम सिंह, खुशबू शर्मा, मधु शर्मा, प्रवीण शर्मा, आरती शर्मा, किरन शर्मा, मंजीत राठौर और पारुल आदि कांवड़िये शामिल रहे। मल्लावां के सुनासीरनाथ मंदिर पर डीएम अनुनय झा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन




बिलग्राम में बाबा मंशानाथ शिव मंदिर में कांवड़ियों गंगाजल से अभिषेक किया। शाहाबाद के नर्मदा टेड़ेश्वरनाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धानुसार अभिषेक किया। पाली के पंतवारी देवी मंदिर, बेनीगंज के शिवाला, बिराहना स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर, भरखनी के बिबियापुर आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। हरियावां के सिद्धनाथ बाबा मंदिर पर तृतीय डाक कांवड़ में शामिल कांवड़ियाें ने अभिषेक किया। पुनीत मिश्रा, चंचल, डॉ. देवेंद्र शुक्ला, प्रेम, अमित मिश्रा, ललित शुक्ला, सोनू, महल्यू आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें