खाद की कालाबाजारी रोकने समेत किसान हित की मांगों को
लेकर भाकियू अराजनैतिक पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में
प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एक पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर
कार्रवाई की मांग की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने
किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यूरिया खाद की मारामारी मची है,
दुकानदार कालाबाजारी कर रहे हैं। भाकियू मांग करती है कि किसानों की
समस्याओं को देखते हुए सभी केंद्रों पर खाद मुहैया कराएं।
उन्होंने कहा कि
हरिहरपुर के बिजलीघर को शीघ्र चालू करने तथा कनेक्शन को लेकर आ रही
दिक्कतें दूर कराई जाएं, ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी बिजली आपूर्ति का
लाभ मिल सके। जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पेंशन में हेराफेरी करके अपनों का चयन
किया गया है।
इसकी जांच कराकर पात्रों का चयन किया जाए तथा नई पात्रों की
सूची तैयार कर उसका लाभ पात्रों को दिलाया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों
ने नारेबाजी भी की तथा इसके बाद डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई
कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में उक्त के अलावा आधार कार्ड, ग्रीन
कार्ड, राशन कार्ड के लिए कैंप लगाकर अभियान चलवाने, बैंकों ने किसानों का
फसल बीमा करके जो पैसा किसानों से लिया है उसे मय ब्याज वापस कराने की भी
मांग शामिल हैं। इस मौके पर यदुवीर सिंह, चेतराम, दलबाग सिंह, अनिल सिंह,
सुरेश, प्रेम प्रकाश, जहांगीर सिंह, आत्मा सिंह, अमरीक सिंह
आदि मौजूद थे।