बढ़ रहे ट्रेन हादसों पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों ने कवायद शुरू की
है। रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर मंडल अधिकारियों ने अब ट्रैक के प्वाइंट,
क्रासिंग व कैंची की जांच शुरू की। इस क्रम में शुक्रवार को डीआरएम
मुरादाबाद मंडल ने रोजा से काकोरी के बीच ट्रैक का निरीक्षण किया और स्टेशन
मास्टर को भी दुर्घटनाओं की रोकथाम के टिप्स
दिए। स्थानीय रेलवे स्टेशन
पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन मास्टर कक्ष में जाकर निरीक्षण किया और जानकारी
दी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल डीआरएम प्रमोद कुमार 12:55 बजे विशेष
ट्रेन से हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचे। विशेष ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर चार
पर रुकते ही उन्होंने सैलून से बाहर निकलकर स्टेशन अधीक्षक राम रतन से
प्रगति रिपोर्ट के
बारे में जानकारी ली। इसके बाद सबसे पहले वह प्लेटफार्म
एक स्थिति स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचे और स्टेशन मास्टर एमआई खान से
ट्रेन संचालन के बारे में पूछताछ की। कक्ष में ट्रेन आगमन व प्रस्थान
पंजिका का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने स्टेशन मास्टर को दुर्घटनाओं
पर लगाम लगाने को टिप्स दिए। सर्कुलेटिंग एरिया जाकर
उन्होंने यात्री
सुविधाओं को देखा। करीब 25 मिनट निरीक्षण करने के बाद वह 1:20 बजे वापस
प्लेटफार्म नंबर चार रवाना होने के लिए लौट आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि
दुर्घटनाओं को रोकने में अब सुरक्षा में तनिक भी चूक नहीं होने दी जाएगी।
जिसके लिए ही रेलवे लाइनों के प्वाइंट, क्रासिंग, कैंची, पैनलों की जांच की
जा रही है। साथ ही जो
कर्मचारी तैनात हैं उनकी जिम्मेदारियां तय की जा रही
हैं। बताया कि मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण में डीसीएम जेएन मीना, सीआईटी विनीत शर्मा, ईओएम अनवर नूर, सीआरएस
एसके श्रीवास्तव, आशुतोष व नीलम मौजूद रहीं।