फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात लाख वोटर तय करेंगे तकदीर

Fri, 16 Oct 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व पर तीसरे चरण के पांच ब्लाकों में 477 मतदान केंद्र व 1065 पोलिंग बूथों पर शनिवार को 20 जिला पंचायत व 545 क्षेत्र पंचायत की सीटों पर 3549 प्रत्याशियों के भाग्य का फै सला यहां के साढ़े सात लाख मतदाता करेंगे। प्रशासनिक तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है तो साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी देर शाम से एलर्ट
विज्ञापन


के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को 1065 बूथों के कपाट सुबह सात बजे खोल दिए जाएंगे। महापर्व के तीसरे चरण में शनिवार को सुरसा, अहिरोरी, टड़ियावां, बावन, हरियावां ब्लाक में मतदान होगा। शांति पूर्वक मतदान कराने को  प्रशासनिक तंत्र ने क्षेत्र को  52 सेक्टर व 10 जोनों में बांट दिया है। प्रत्येक सेक्टर व जोन की जिम्मेदारी सेक्टर व

जोनल मजिस्ट्रेटों को दी गई है। 7 लाख 68 हजार 896 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करवाने के लिए मतदान केंद्र व 1065 बूथों की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि 16 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोग के प्रेक्षक व कैमरे की भी नजरें
विज्ञापन


रहेंगी। जिले की 22 जिला पंचायत सीटों में से सुरसा ब्लाक की दो सीटें निर्विरोध हो चुकी हैं। इसके बाद 20 सीटों पर 318 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत की 545 सीटों पर 3231 प्रत्याशियों के सपनों पर भी मतदाता मोहर लगाएंगे।

सुरसा प्रथम व पंचम पहले ही हो चुकी निर्विरोध
तीसरे चरण में सुरसा प्रथम सीट की बात करें तो नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच के बाद तक कामिनी अग्रवाल, प्रियंका देवी, पूनम पाल, ममता देवी, शशि प्रभा व मीरा गुप्ता दावेदार थी। कुल पांच नाम वापस हो गए। इसके बाद सीट

पर सिर्फ  मीरा गुप्ता का ही दावा शेष बचा। उनका निर्विरोध होना भी बिल्कुल तय हो गया। इसी क्रम में सुरसा पंचम जिला पंचायत सदस्य की सीट पर नामांकन के अंतिम दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने नामांकन किया था। यहां किसी और के नामांकन न करने से उन्हें निर्विरोध घोषित किया जा चुका है।

पांच जोनल मजिस्ट्रेट लगे
हरियावां में उप जिलाधिकारी पीपी तिवारी, टड़ियावां में डिप्टी कलेक्टर पीसी लाल, अहिरोरी में उप संचालक चकबंदी अमृत लाल शाहू, बावन में उप जिलाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला, सुरसा में उप जिलाधिकारी अशोक प्रताप सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनकी गाड़ियां क्षेत्र में चुनाव के दौैरान घूमती रहेंगी। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने इन जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान के दिन पूरे दिन एलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

जिला पंचायत सदस्य का गुलाबी होगा बैलेट
विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य के लिए बैलेट पेपर का रंग गुलाबी रखा गया है तो वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला रखा गया है।

आधार कार्ड भी होगा वोट देने का मुख्य आधार
कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे इसके लिए आयोग के बताए विकल्पों के माध्यम से वोटिंगकी जा सकेगी। फोटो पहचान पत्रों में मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र अथवा सार्वजनिक तथा पब्लिक लिमिटेड कंपनी

से जारी किए गए पहचान पत्र, बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र व पास बुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, मनरेगा जाबकार्ड, स्वास्थ्य बीमा योजना का स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज और मतदाता फोटो पर्ची, आधार कार्ड में से एक के सहारे वोट डाल सकेगा।

चुनाव को 1065 पोलिंग पार्टियां रवाना
तीसरे चरण के चुनाव के लिए 1065 पोलिंग पार्टियों को संबंधित पांच ब्लाकों से रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों के अपने-अपने बूथों पर पहुंचने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। 17 अक्तूबर को सुरसा, अहिरोरी, टड़ियावां, बावन, हरियावां के 477 मतदान केंद्रों के 1065 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाना है। पांचों ब्लाकों में रवानगी स्थल पर

आला अधिकारियों सहित आरओ व एआरओ आदि लगाए गए। उनकी निगरानी में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। अव्यवस्थाओं का दौर वही पुराना जारी रहा। रूट चार्ट ही कई ब्लाकों पर न लगने से कर्मी भटकने को विवश रहे।

सामग्री वितरण के दौरान भी अव्यवस्थाओं का दौर दिखा। जिसके बाद आलम यह रहा कि अधिकांश जगहाें से दोपहर बाद पोलिंग पार्टियां रवाना हुई जिसके बाद देर शाम तक पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें