फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कराने को ग्रामीण हुए उग्र

Wed, 01 Apr 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद के ग्राम बैजूपुर के समग्र गांव केवलपुर में आवास आवंटन और विकास कार्य में गड़बड़ियों की जांच कराने को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नरेंद्र कुमार, नन्हे सिंह, रामचेला, श्यामवीर, रामआसरे, रामबाबू, मगरे सिंह, सत्यराम, सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि समग्र गांव को लेकर लोहिया आवास आए हैं, जिनमें प्रधान अपने पक्ष के लोगों से 50-50 हजार रुपये लेकर अपात्रों को कालोनी दे रहे, पर पात्रों को वहां से भगाया जा रहा है।

गांव में जो शौचालय बने हैं, उनमें भी प्रति शौचालय दो दो हजार रुपये लिए हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जिला स्तरीय अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सुरेश चंद्र, विजेंद्र सिंह, बांके सिंह, जदुनाथ, सतीश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें