फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा के मार्ग का अनुकरण करने से देश बनेगा अग्रणी

Sun, 31 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारी और सदस्यों ने लोगों को आपसी एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि के मौके पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गांधी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार धारा थे, जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। पार्टी प्रवक्ता डा. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आज देश को गांधी जी के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है, उन्होंने सदैव समानता के अधिकारों की वकालत की। सुखसागर मिश्र मधुर ने बताया कि वह जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ थे।

सत्यबोध प्रकाश ने बताया कि उन्होंने दलितों का उत्थान में कार्य किए। डा. श्यामा प्रकाश शुक्ला ने कहा कि गांधी जी ने गांवों के विकास पर जोर दिया, स्वदेशी ही उनका मूलमंत्र था। इस दौरान जितेंद्र वर्मा, अजीत सिंह चंदेल, राम गोपाल दीक्षित, अरविंद सिंह, अनीता पांडेय, गोपाल पांडेय और सुनीता मिश्रा मौजूद रहीें। उधर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा के निर्देशन में गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कैंप कार्यालय पर सभा कर उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना है। देवदत्त कौरी ने कहा कि महापुरुषों का वचन हमेशा से चर्चा के विषय रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर अरविंद, बबलू वर्मा, गोपाल पांडेय, चंद्रपाल, मदन पाल, शिव दयाल, शिमला वर्मा, वंदना गौतम, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर डा. हरिशंकर मिश्र पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया गया। महाविद्यालय निदेशक डॉ. पीएल अवस्थी व कार्यक्रम अधिकारी नफीस अहमद ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और स्वयं सेवकों सहित दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके उपरांत गोष्ठी पर महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान डा. प्रभात कुमार दीक्षित, मदन मोहन पांडेय, मनोज सिंह, अनुराग कनौजिया, आदर्श अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें