फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर दिए खुश रहने के टिप्स

Tue, 05 May 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी मैदान में आयोजित तनाव मुक्त जीवन शिविर में वक्ताओं द्वारा खुश रहने के टिप्स दिए गए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बीके पूनम ने कहा कि खुशी एक खजाना है। इसे प्राप्त करने को किसी प्रकार के शुल्क और पैसे की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि आज जिसके पास खुशी का खजाना है वो सबसे बड़ा धनवान है, क्योंकि जीवन में खुशी के बिना सब व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि खुश रहने को वर्तमान में जीएं और कल और बीत कल को लेकर सोच विचार न करें। कहा कि लोगों के प्रति सद्भाव रखकर और ईर्ष्या और द्वेष को त्याग कर सकारात्मक  विचारों को रखना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक विचार खुशहाल जीवन की सबसे बड़ी बाधा है।

इससे पहले शिविर का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, अविनाश चंद्र गुप्ता, डा. अरुण मौर्या, डा. तिरूपति आनंद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर में सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, एससीएसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सुमन, बीके बबली, मीरा, शांति, नरेश चंद्र शुक्ला, आलोक श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला और राजेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें