फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा

Tue, 05 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम सुंदरकांड पाठ समिति के 11 वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा में महिला श्रद्वालुओं ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
विज्ञापन


समिति का अबकी 11वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हो गया। महिला श्रद्धालुओं ने इस कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सिर पर कलश लेकर महिला श्रद्धालुओं की कलश यात्रा का शुभारंभ नटवीर बाबा मंदिर से हुआ।
कलश्ा यात्रा धर्मशाला रोड होते हुए सिनेमा चौराहा हनुमान मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, इंद्राक्षी देवी मंदिर होते हुए पीला मंदिर में संपन्न हुई। मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का शुभारंभ संजय मिश्रा के मुखारबिंदु द्वारा किया गया। कलश यात्रा में सुंदरकांड पाठ समिति के पदाधिकारियों के अलावा कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


समिति सदस्य ज्योति प्रकाश सिन्हा ने बताया कि अब रोजाना 11 मई तक संजय मिश्रा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 12 मई को सुबह सात बजे से संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा और इसके साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा शुभ विवाह समारोह का आयोजन भी इसी दिन कराया जाएगा। इस मौके पर ममता श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, कीर्ति सिन्हा, ममता वर्मा, पूनम दीक्षित, नीतू, मंजू सिंह, नीतू शर्मा, उर्मिला सिन्हा, प्रीति सिन्हा, राघवेंद्र वर्मा, मुकेश शर्मा, राजू दीक्षित, विकास मिश्रा, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें