फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से बचाने को दिए जाएंगे टिप्स

Wed, 02 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए राज्य पोषण मिशन के तहत ग्रामीणों को टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य पोषण मिशन के तहत अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सभी विकास खंडों पर होगा। बाल विकास विभाग से आयोजित होने वाली बैठकों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को मिशन के तहत जानकारियां दी जाएंगी। जिसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गईं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि आठ मार्च को विकास खंड बेहंदर, संडीला और कछौना में बैठकें होंगी। नौ मार्च को बिलग्राम, माधौगंज और मल्लावां में, 10 मार्च को भरखनी, हरपालपुर और सांडी में, 14 मार्च को भरावन, कोथावां और अहिरोरी में, 17 मार्च को सुरसा और बावन में, 18 मार्च को हरियावां, पिहानी और टड़ियावां में और 19 मार्च को टोडरपुर और शाहाबाद में बैठकें होंगी। बैठक में ग्राम प्रधानों को नामित किए गए मास्टर ट्रेनर और बाल विकास परियोजना अधिकारी जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंडों में यह नामित किए गए मास्टर ट्रेनर
हरदोई। विकास खंड बेहंदर में खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद, संडीला व भरावन में डिप्टी सीएमओ डा. विजय सिंह, कछौना व कोथावां में सीडीपीओ मीना मिश्रा, बिलग्राम, शाहाबाद व टड़ियावां में डिप्टी सीएमओ डा. समरूल हसन, माधौगंज, मल्लावां, बावन, पिहानी और टोडरपुर में जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय कुमार, भरखनी में एडीओ पंचायत महेंद्र तिवारी, हरपालपुर, हरियावां व अहिरोरी में डीपीसी पंचायत गौतम मिश्रा, सांडी व सुरसा में सीडीपीओ प्रियंका गुप्ता को मास्टर ट्रेनर नामित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें