फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दिखे बाघ के पंजे के निशान, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर भज्जापुर में शनिवार देर शाम खेत में बाघ के पंजे के निशान नजर आने के बाद दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

फिलहाल बाघ की तलाश में कांबिंग की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निशान दो दिन पुराने हैं। बाघ के जिले की सीमा को पार करने की आशंका है।
रायपुर भज्जापुरवा में खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने कहराई निवासी अशोक शुक्ला के खेतों में बाघ के पंजे के निशान देखकर सूचना पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी मौके पर पहुंचे और वन विभाग के शाहाबाद रेंजर एसपी कुरील को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

रेंजर भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। रेंजर के मुताबिक एक रात में बाघ औसतन दस किलोमीटर चलता है और इस लिहाज से बाघ जनपद की सीमा पार कर शाहजहांपुर या बदायूं की ओर जा चुका होगा। उन्होंने बताया कि बाघ जिस दिशा में चलता है,
वहीं आगे बढ़ता रहता है और पीछे मुड़ने की उम्मीद न के बराबर होती है। मौके पर पंजे की नाप भी की गई। ये 17 सेंटीमीटर लंबा और 16 सेंटीमीटर चौड़ा है। कुरील के मुताबिक नर बाघ के पंजे हैं। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें