फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हो सकता टिड्डी दलों का हमला, एलर्ट जारी

विज्ञापन
फोटो- 22- कृषि विभाग द्वारा की गई तैयारियों के क्रम में रसायन मिले पानी से भरा टैंकर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। टिड्डी दल के हमले को लेकर कृषि विभाग ने जनपद में भी अलर्ट जारी कर दिया है। कृषि विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि कानपुर देहात और उन्नाव के रास्ते से मल्लावां, बेंहदर और संडीला में टिड्डी दल हमला कर सकता है। इससे निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र के मुताबिक हरदोई में फर्रुखाबाद की ओर से रूपापुर, शाहाबाद और सवायजपुर क्षेत्र में भी टिड्डी दलों का हमला हो सकता है। हमले से निपटने के लिए कृषि विभाग ने वृहद स्तर पर तैयारियां की हैं। टिड्डी दल अगर रात में जनपद के किसी क्षेत्र में आता है तो बचाव को अभी से टैंकरों में पानी भरवा दिया गया है। रसायनों की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित कर ली गई है। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। कृषि विभाग के जानकारों के मुताबिक टिड्डी दल किसी भी हरी-भरी फसल पर बैठ जाते हैं। रात भर में ही ये खेत के खेत चट कर देते हैं। आमतौर पर टिड्डी दल शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक खेत में या जमीन पर बैठे रहते हैं। इसी दौरान ही रासायन के छिड़काव से इन्हें मारा भी जा सकता है।
बचाव को ये करें किसान
उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि टिड्डी दल के हमले पर किसान अपने-अपने खेतों में आग जला सकते हैं। पटाखे फोड़कर, ढोल नगाड़े बजाकर या फिर थाली बजाकर शोर भी किया जा सकता है। शोर होने पर टिड्डी दल किसानों के खेतों में बैठ नहीं पाएंगे। इसके अलावा किसान क्लोरीपारीफॉस, लिंडा आदि रसायनों का छिड़काव भी टिड्डी दल पर प्रेशर के साथ करें। कीटनाशक के छिड़काव से टिड्डी दलों को मारा जा सकता है।

फोटो- 23- टिड्डी दलों से निपटने को टैंकर में पानी भरता कृषि विभाग का कर्मचारी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें