हरदोई। किसी ने सच कहा है कि मन में लगन और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र रोड़ा नहीं बनती। ऐसा ही कुछ सेंट जेवियर्स स्कूल की कक्षा पांच की नौ साल की छात्रा सौर्यांशी ने कर दिखाया है। टिकटॉक पर उसके एक वीडियो ने महज 15 घंटे में 2.7 मिलियन यूजर्स ने देख लाडली को स्टार बना दिया।
महोलिया शिवपार निवासी संदीप कश्यप ने बताया कि उनकी 9 साल की बेटी सौर्यांशी सेंट जेवियर्स में कक्षा पांच की छात्रा है। वह बचपन से ही डांस की शौकीन रही और जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई शहरों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। सौर्यांशी का टिकटॉक ऐप पर अकाउंट है। वैसे तो सौर्यांशी कोई न कोई वीडियो बनाकर टिकटॉक पर अपलोड करती रहती थी लेकिन शुक्रवार को सौर्यांशी ने एक वीडियो बनाया हल्का दुपट्टा तेरा मुंह दिखे जिसको देखते ही देखते 15 घंटों में 2.7 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने देख डाला। सौर्यांशी के फॉलोवर की संख्या तेजी से इन दिनों में बढ़ी है।