फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बसों के भी कियोस्क मशीन से मिलेंगे टिकट

Wed, 05 Mar 2025 10:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- बस स्टेशन से एक किमी दायरे से बाहर लगेगी टिकट वेंडिग मशीन
विज्ञापन

- मशीन लगाने को अभिकर्ताओं के मांगे गए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवे की तरह अब रोडवेज बसों के टिकट भी कियोस्क मशीन से मिलेंगे। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम टिकट वेडिंग मशीन निजी क्षेत्रों में लगाने का फैसला किया है। अभिकर्ताओं से आवेदन जमा किए जाने के साथ ही टिकट वेडिंग मशीन रोडवेज बस स्टेशन से एक किमी की परिधि के बाहर लगाने का निर्णय लिया है।
रोडवेज बसों की आय को बढ़ाने और यात्रियों को सहूलियत देने के बाद अब बसों के टिकट पहले से बुक किए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने राेडवेज बसों के टिकट के लिए कियोस्क (टिकट वेडिंग) मशीन लगाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई को पत्र जारी करते हुए कियोस्क मशीन के माध्यम से निजी क्षेत्र में बसों के टिकट की बिक्री कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि निजी क्षेत्र से टिकट आरक्षण अभिकर्ता को टिकट बिक्री पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।
अभिकर्ता को एक लाख रुपये की धनराशि जमा करनी होगी और इसके बाद वह 1.05 लाख रुपये तक के टिकट की बिक्री कर सकेगा। उन्होंने टिकट आरक्षण अभिकर्ता बनने के लिए निगम के नियमानुसार धनराशि जमा करनी होगी। बताया कि कियोस्क मशीन रोडवेज बस स्टेशन के एक किलोमीटर की परिधि के बाहर होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक एमए केसरवानी ने बताया कि आवेदन मांगे गए हैं। आवेदक नियमानुसा टिकट वेडिंग मशीन लगा सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में मिलेगा फायदा
हरदोई। टिकट आरक्षण अभिकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र में टिकट वेडिंग मशीन लगाने से काफी फायदा मिलेगा। शहर में बस स्टेशन होने से अभिकर्ता को एक किलाेमीटर की परिधि के बाहर कियोस्क मशीन लगानी पड़ेगी। ऐसे में यात्रियों के टिकट लेने में संशय बना रहेगा, लेकिन यही मशीन तहसील व ब्लाक स्तर पर लगाई जाएगी तो बस स्टॉपेज के स्थान पर लगने से यात्रियों के साथ अभिकर्ता को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


पांच हजार की धनराशि रहने पर कराना होगा टॉप-अप
हरदोई। कियोस्क मशीन में एक लाख रुपये जमा करने के बाद टिकट की बिक्री की जा सकेगी, लेकिन अगर मशीन में पांच हजार की धनराशि बचती है तो एलर्ट मैसेज आ जाएगा। अभिकर्ता को फिर से एक लाख रुपये का टॉपअप कराना होगा। इसके बाद ही टिकट बन सकेगा। पांच हजार से कम धनराशि होने पर टिकट नहीं बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें