फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तीन बालिकाओं को डूबने से बचाया

Tue, 28 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
तालाब - फोटो : logo
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। पंडरवा किला गांव निवासी एक युवक ने गांव के तालाब में डूब रही तीन बालिकाओं को डूबने से बचा लिया। गांव भर में उसकी प्रशंसा हो रही है। पंडरवा गांव की मीना (12) पुत्री रामकुमार, सविता (15) पुत्री लाला और रागिनी (10) पुत्री संतोष मंगलवार की दोपहर गांव के किनारे तालाब पर मिट्टी निकालने गई थीं।
विज्ञापन


इस बीच वहीं मौजूद अन्य लड़कियों से खेल खेल मेें हुई धक्कामुक्की में तीनों बालिकाएं तालाब में गिर गईं। शोर सुनकर पड़ोस के खेतों पर मौजूद युवक नरेंद्र ने छलांग लगा दी और तीनों बालिकाओं को बाहर निकाला। तीनों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से मीना को हरदोई रेफर किया गया है। सविता को अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है जबकि हालत मेें सुधार देख रागिनी को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें