हरदोई। ब्लाक अहिरोरी के ग्राम अटरा के लोगों ने चार माह से राशन न दिए जाने का आरोप लगाकर कोटेदार के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कोटा निलंबित कर किसी दूसरे को आवंटित कराए जाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट परिसर में श्याम सुंदर, मथुरा प्रसाद, रामपाल, संतराम, कृष्णपाल, राजाराम, बिपिन, ओम प्रकाश आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अटरा का कोटेदार धर्मेंद्र सिंह दबंग है। पिछले चार माह से ग्रामीणों को कोटे के राशन के नाम पर कुछ भी नसीब नहीं हुआ है। जिससे गरीब ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी की समस्या आ गई है। कोटेदार को राशन न वितरित करने का उलाहना देने पर वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपा। इस मौके पर श्याम सुंदर, परमेश्वरदीन, रमापाल, संतराम, कृष्णपाल, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, अर्जुन, ओम प्रकाश, मोहनलाल, अर्जुन, मटरू लाल आदि मौजूद रहे।