फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी कर दूल्हे के घर से चोरी करने वाले गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शादी कर दूल्हे के घर से जेवर-नकदी चोरी करने वाले गैंग की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह महिलाएं नाम बदलकर आपस में रिश्तेदार बन जाती थीं।
विज्ञापन

इन महिलाओं ने 13 शादियां कर लोगों के यहां से जेवर और नकदी चोरी की है। शादी करने वाली महिला और उसकी दो साथी महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस ने थाना लोनार क्षेत्र के नस्योली डामर निवासी पूजा उर्फ सोनम, पिहानी के ग्राम सिमौर निवासी आशा उर्फ गुड्डी और शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर के मजरा चिंतापुर निवासी सुनीता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जारी विज्ञप्ति में तीनों महिलाओं को जेल भेजने की बात कही है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया तीनों महिलाएं आपस में रिश्तेदारी बनाकर उन परिवारों को झांसे में लेती थीं, जिनके यहां लड़कों की शादी नहीं हो रही होती।

गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दुल्हन बनने वाली महिला के पास से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक नाक की नथूनी व 2,750 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इसी तरह अलग-अलग जनपदों में 13 शादी किए जाने की बात स्वीकारी हैं। वहां से दूल्हा और परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर-पिलाकर जेवर-नकदी चोरी कर लेती थीं।



सुनीता बनती थी पूजा की मां और आशा मौसी

भोले भाले लड़कों को झासे में लेकर लूट की घटना को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड सांडी के चिरागपुर बेहटी निवासी प्रमोद पुलिस की पकड़ से दूर है। शादी न होने वाले लड़कों को प्रमोद ढूंढता था। सुनीता को पूजा की मां और आशा को उसकी मौसी बनाकर पेश करता था। योजना के अनुसार मौका पाते ही जेवर व नकदी लूट लेते थे।

शहर कोतवाली और हरपालपुर में दर्ज है रिपोर्ट



सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता ने 23 जनवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 20 जनवरी को सांडी के चिरागपुर बेहटी निवासी प्रमोद व थाना लोनार क्षेत्र के निसोेली डामर निवासी उसकी कथित पोती पूजा उर्फ सोनम के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय हरदोई में शादी करने आया था। उसने पूजा को 3.5 लाख के जेवर व नकदी दी। वह शादी के कागजात तैयार कर रहा था। इस बीच जेवर व नकदी लेकर दोनों भाग गए। हरपालपुर के प्रतिपालपुर निवासी राकेश कुमार ने पांच मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पूजा उसके साथ बिना शादी के रहती थी। उसने अपने दो साथियों के साथ चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर जेवर व नकदी लूट ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें