फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रक और एंबुलेंस टकराई, पांच घायल

Wed, 20 Dec 2017 12:10 AM IST
हरदाेई
विज्ञापन
हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के कारण मंगलवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जब तक घायलों को बाहर निकाला जाता तीसरा ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गया। घायलों को सीएचसी ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस भी एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक व एंबुलेंस के चालक  व हेल्पर समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं वाहनों की कतार लगने से हाईवे चार घंटे जाम रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कटरा-बिल्हौर हाईवे पर इकनौरा गांव के निकट दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मुरादाबाद से कानपुर किराने का सामान भरकर जा रहा ट्रक क ा हेल्पर चांदबाबू (35) पुत्र राजा हुसैन निवासी घायल हो गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक अजीम (30) व हेल्पर फैजान (32) निवासी पनौला जनपद मुरादाबाद भी घायल हो गया। दूसरे ट्रक में धान भरा था, जिसको रायबरेली से उत्तराखंड के गदरपुर ले जाया जा रहा था। राहगीर अभी ट्रकों में फंसे घायलों को निकाल रहे थे। इसी दौरान सांडी की तरफ से आए तीसरे ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में तीसरे ट्रक पर सवार चालक व परिचालक बाल-बाल बचे। पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी। हरपालपुर सीएचसी से एंबुलेंस लेकर चालक नेत्रपाल यादव (25) निवासी राजेपुर फर्रुखाबाद व हेल्पर राजकुमार (28) निवासी अहिलिया जनपद बहराइच निकले थे। एंबुलेंस घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर पहले ही ट्रक से टकरा गई। इससे हादसे में एंबुलेंस चालक व सहयोग घायल हो गए। इसके  चलते पुलिस ने सवायजपुर सीएचसी पर फोन कर एंबुलेंस भेजने को कहा। दूसरी एंबुलेंस के आने में देरी होते देख पुलिस ने घायलों को लोडर से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर जहां फैजान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  प्रभारी एसओ सिराजुद्दीन ट्रकों को हटवा कर यातायात चालू करवा पाया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाने तक दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन रुकवा दिया। इसके कारण घटनास्थल एकनौरा से दोनों तरफ करीब छह किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने चार घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें