फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिन व रात के तापमान में दोगुने का अंतर बिगाड़ रहा सेहत

Thu, 03 Apr 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01- डॉ. विकास। संवाद
विज्ञापन

फोटो-02- ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
- तेज धूप व गर्मी बना रही बीमार, ओपीडी में बढ़े मरीज

- मलेरिया के संक्रमण ने भी पकड़ा जोर, एक मरीज भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मौसम का मिजाज लोगों को बीमार बना रहा है। तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ रही है तो रात में मौसम काफी ठंडा हो रहा है। दिन और रात के तापमान में दो गुने के अंतर से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं।
संक्रमण ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। अस्पताल में मलेरिया संक्रमण का एक मरीज भी भर्ती हुआ है। चिकित्सक ने मौसम में बदलाव से हो रहीं बीमारियों से बचने के लिए सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में अंतर की वजह से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। लोगों में सर्दी, बुखार और खांसी के लक्षण अधिक देखने को मिल रहे हैं। मौसम में बदलाव की वजह से बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को 1875 पर्चे बनाए गए। इनमें से सिर्फ जनरल मेडिसिन विभाग में 465 मरीज पहुंचे हैं। ऐसा ही प्रतिदिन हो रहा है, रोजाना 450 से 500 मरीज सर्दी, बुखार और खांसी से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं।
मौसमी बीमारियों से मलेरिया संक्रमण के मरीज भी मिले हैं। प्लेटलेट्स काफी कम होने की वजह से एक मरीज को भर्ती भी किया गया। जनरल मेडिसिन विभाग के सह आचार्य डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है।


बचाव से बीमारी को रखें दूर

सह आचार्य डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि दिन और रात के तापमान में काफी अंतर हो रहा है। बुखार, खांसी, गले में खराश और दर्द की समस्या बढ़ी है। कुछ दिनों तक एसी, ठंडा पानी और आइसक्रीम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मलेरिया का संक्रमण आने लगा है तो लोग मच्छरदानी का प्रयोग करें। खांसी, गले में खराश होने पर गर्म पानी का सेवन करें। चिकनाई एवं अधिक मसाले वाले पदार्थ न खाएं। बच्चों को ठंडा पेय पदार्थों का सेवन न करने दें।
विज्ञापन


अस्पताल में मलेरिया का एक मरीज भर्ती
टड़ियावां के करवनताली निवासी नितिन पांडेय एक अप्रैल को अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे थे। बुखार तेज होने पर चिकित्सक ने मलेरिया की जांच कराई, जो धनात्मक पाई गई। जांच में मरीज के प्लेटलेट्स काफी कम पाए गए। चिकित्सक डॉ. विकास ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। हालांकि अब उनकी हालत में पहले से सुधार है और अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें