फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य में लापरवाही पर तीन सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय का संचालन न कराने और अधूरे शौचालय निर्माण के मामले में डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। तीनों पंचायत अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जांच अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। पंचायत अधिकारी पर सचिवालय स्थापना की मद के पैसे को अन्य कार्यों में प्रयोग करने का भी आरोप है।
हरपालपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी राणा रणन्जय सिंह पर इकनौरा ग्राम पंचायत में नीलम पत्नी रामलखन के जॉबकार्ड को सुशील कुमार पत्नी मंगली निवासी ग्राम बम्टापुर नंदलाल के जॉबकार्ड में मैप कराने का आरोप है।
यह भी आरोप है कि उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय का निर्माण पूरा नहीं कराया। गंज भरावन के ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार पर आरोप है कि रोजगार गारंटी योजना में उन्होंने एक लाख 26 हजार 352 रुपये का अतिरिक्त व्यय किया है।
विज्ञापन

विकास कार्य न कराकर अनावश्यक धनराशि व्यय की गई है। पंचायतों में पंचायत सचिवालय संचालित नहीं कराए गए। 56 सामुदायिक शौचालय अधूरे हैं।
गोंडाराव के ग्राम पंचायत अधिकारी सोमेश मिश्रा ने थोक माधौ ग्राम पंचायत में पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय बरातघर का कायाकल्प नहीं कराया। सचिवालय स्थापित न करके दूसरे कामों में पैसे खर्च किए।
डिघिया में सामुदायिक शौचालय अधूरे निर्मित होने की वजह से प्रयोग योग्य नहीं हैं। ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर, प्रिंटर और पंचायत भवन स्थापित नहीं कराए गए हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि तीनों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप पत्र जारी कर जांच अधिकारियों से जांच आख्या प्राप्त की जाएगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें