फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर हमला करने में दस को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडू गांव में रविवार की शाम विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला करने वाले 20 लोगों में 10 को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

वहां से न्यायिक हिरासत में सभी को जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। शहर कोतवाली में पीआरवी में तैनात प्रदीप कुमार के मुताबिक शनिवार की देर रात उसे मेडू गांव के सचिन ने फोन कर विवाद होने की सूचना दी थी।
इस पर वह सहकर्मी होमगार्ड सुशील मिश्रा के साथ मौके पर गए। वहां गांव के शेरू व प्रदीप, संदीप, आनंद , सचिन समेत लगभग 16 लोग एक राय होकर सचिन को गालियां देते हुए भिड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने होमगार्ड के साथ मिलकर बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। इससे गुस्साए शेरू व उसके परिजनों ने दोनों की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों की वर्दी फाड़ दी।
इसके बाद हमलावर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही व होमगार्ड को जिला अस्पताल भेजा। सिपाही प्रदीप ने हमलावर शेरू समेत 16 नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी हमलावरों में 10 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें