फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विद्यालयों में होगा कापियों का मूल्यांकन

Wed, 25 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को एक शिक्षक संघ के विरोध के बीच तीन स्कूलों पर 30 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए प्रधानाचार्यों को परीक्षकों का विवरण मुहैया करा दिया गया। साथ ही संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हुई थी। जो 23 मार्च को समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्ति के बाद 30 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इनमें जीआईसी को इंटर, सनातन धर्म इंटर कालेज और आरआर इंटर कालेज को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों को विवरण संबंधित प्रधानाचार्य/उप नियंत्रक को मुहैया करा दिए गए हैं। इसके साथ ही तीनाें मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई, पर इसी बीच माध्यमिक शिक्षक संघ के चंदेल गुट ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का विरोध करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इससे मूल्यांकन कार्य में व्यधान पड़ सकता है। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद संकलन केंद्र से मूल्यांकन केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आवागमन शुरू हो गया है। मूल्यांकन के बाबत उप नियंत्रकों की बोर्ड में बैठक के बाद दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

परीक्षा प्रभारी/बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने सभी उप नियंत्रकों को मूल्यांकन कार्य की तैयारी करने के निर्देश जारी किए है। परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। तीन फरवरी को बोर्ड कार्यालय पर बैठक है। उसी में परीक्षा के संबंध में निर्देश मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें