फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Wed, 23 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/माधौगंज। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। शव देखते ही  परिजनों का कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक निवासी संतोष (36) पुत्र यदुनाथ बाइक से अपनी बहन के घर शाहाबाद जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र  के कुर्रिया के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हना खेड़ा निवासी नसीम (25) पुत्र बाबू लखनऊ-हरदोई मार्ग पर चौराहे पर पान की दुकान रखे था। वह मंगलवार की देर रात वह दुकान बंद कर गांव जा रहा था। अचानक लखनऊ रोड की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहा निवासी टीकाराम (65) मंगलवार को माधौगंज से साइकिल से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बघौली- माधौगंज मार्ग पर बरबटापुर के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

हेलमेट होता तो बच सकता था संतोष
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक निवासी संतोष (36)  बाइक से अपनी बहन के घर शाहाबाद जा रहा था लेकिन उसने हेलमेट नहीं लगाया। इससे उसके सिर गहरी चोट आ गई और अस्पताल लाते ही उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वह हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें