हरदोई। ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाने के लिए नगर क्षेत्र के मेथाडिस्ट चर्च को सजाया गया है। क्रिसमस डे पर विशेष प्रार्थनासभा बुधवार को हुई। क्रिसमस के लिए गिफ्ट की खरीदारी भी की जा रही है। क्रिसमस ट्री समेत सेंटा क्लाज के मुखौटा खरीदने के लिए बच्चों की भीड़ जुटी नजर आने लगी है।
क्रिसमस पर बधाई देने के लिए उपहार व ग्रीटिंग कार्ड खरीदे जा रहे हैं। महात्मा गांधी रोड स्थित मैथाडिस्ट चर्च में बुधवार को तैयारियां जोरशोर से जारी रहीं। चर्च में साफ सफाई के बाद सारे दिन सजावट का काम शुरू हो चुका है। बच्चों और युवाओं ने चर्च के अंदर प्रार्थना हाल की साज सज्जा कर क्रेप पट्टियों और गुब्बारे लगाने लगे हैं। चर्च को बाहर से बिजली की झालरों से सजाया जा रहा है।
कक्ष में क्रिसमस ट्री को आकर्षक और चमकदार झालरों की चादर ओढ़ाई जानी है ताकि क्रिसमस ट्री अपनी अलग छटा बिखेर सके। श्रद्वालुओं ने बताया कि सजावट का कार्य रात भर चलेगा और कल दिन में भी तैयारियों का दौर जारी रहेगा। रात में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।