फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में मामा-भांजा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर पुसेड़ा पुलिया के पास दो बाइकों की टक्कर में मामा-भांजा समेत तीन की मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे हुए हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पुसेड़ा निवासी गौरव कुमार (37) खेती करते थे। उनकी बहन संध्या का घर पिहानी क्षेत्र के सलेमपुर गांव में है। शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर संध्या अपने बेटे सूर्यांश (4) के साथ पुसेड़ा मायके आई थी। यहां राखी बांधने के बाद शाम लगभग पांच बजे गौरव अपने भांजे सूर्यांश को बाइक से लेकर ललौली तिराहे पर लगने वाले बाजार जा रहा था। इस दौरान पुसेड़ा पुलिया के पास बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर निवासी मोनू (18) बाइक से बिलग्राम की तरफ जा रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण तीनों के ही सिर में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर आनन फानन तीनों काे सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही परिजन में कोहराम मच गया। त्योहार के दिन हुई इस घटना पर मृतकों के परिजन की चीखें सुनकर सीएचसी में मौजूद हर शख्स की आंखों में आंसू आ गए। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन





भांजे को बाजार से चॉकलेट दिलाने निकला था गौरव
गौरव की बहन संध्या शुक्रवार को ही घर आई थी। राखी बांधने के बाद पूरे परिवार ने साथ में बैठकर खाना खाया। शाम को गौरव ने अपने भांजे सूर्यांश को चॉकलेट दिलाने की बात कही। सूर्यांश ने भी साथ जाने को कहा। इस पर मामा-भांजा ललौली तिराहे पर शुक्रवार को लगने वाली बाजार जाने के लिए निकले थे। दरअसल मंशा यह थी कि अगर चॉकलेट नहीं मिलेगी तो कोई और चीज जो सूर्याशं पसंद करेगा उसे दिला दी जाएगी। बाजार पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही गौरव की पत्नी रजनी और दो बच्चियां बदहवास हो गईं। उधर, संध्या को भी संभालना मुश्किल हो गया। हादसे का पता चलने पर संध्या के पति दुष्यंत भी मौके के लिए रवाना हो गए।



राखी बंधवाकर निकला था मोनू, बहनें बदहवास
अहमदापुर निवासी मोनू को शुक्रवार को उसकी दोनों बड़ी बहनों मेनका और प्रतिभा ने राखी बांधी थी। राखी बंधवाने के बाद शाम को मोनू यूं ही घूमने के उद्देश्य से बाइक लेकर निकला था। इस बीच रास्ते में हादसा हो गया और मोनू की मौत हो गई। इसका पता चलते ही उसकी बहनें मेनका और प्रतिभा बदहवास हो गईं। उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें