फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता की खुली पोल : उचक्कों ने बैग से उड़ाए जेवर, कार चोरी की कोशिश

विज्ञापन
फोटो-21-प्रतापनगर चौराहा पर कार चोरी के प्रयास की जानकारी देते सुभाष। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार में सतर्कता बढ़ाने के पुलिस अधीक्षक के निर्देशों को मातहतों ने गंभीरता से नहीं लिया। त्योहारी दिन और रात में तीन अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में घटनाओं को शातिरों ने अंजाम दिया। यह बात और है कि गले से चेन नोचने वाली महिला को पीड़ित महिला ने ही पकड़ लिया। शाहाबाद में बहनों के बैग से जेवर उड़ाने वाले उचक्कों का कुछ पता नहीं चला। बेनीगंज में कार चोरी की कोशिश मालिक के जाग जाने से नाकाम हो गई।
विज्ञापन




घटना 1
रक्षाबंधन में मायके जा रही बहनों के बैग से जेवर पार


शहर के सुभाषनगर निवासी अनामिका कुशवाहा का मायका पाली थाना क्षेत्र के कुरसेली गांव में है। अनामिका ने बताया कि अपनी छोटी बहन प्रीती के साथ वह पिता शिशुपाल के यहां जा रही थीं। शाहाबादनगर के अल्हापुर तिराहे के पास दोनों बहनें ई-रिक्शे से उतरकर नारियल पानी लेेने लगीं। इस दौरान ई-रिक्शे में रखे उनके बैग से उचक्कों ने जेवर पार कर दिए। दावा है कि बैग में सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी कुंडल और एक जोड़ी पायल उचक्कों ने उड़ा दिए। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।



घटना-2
बस के इंतजार में खड़ी महिला के गले से चेन खींची, पकड़ी गई
संडीला के मोहल्ला किसान टोला निवासी राधा बृहस्पतिवार को बस अड्डा चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान एक महिला ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन उड़ा दी। चेन में पैंडल भी पड़ा था। कुछ ही देर में राधा काे इसका पता चला तो संदेह होने पर पास में खड़ी महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चेन और लॉकेट बरामद हो गया। राधा ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम पता लखनऊ के आलमबाग की स्टेशन झोपड़ी निवासी संगीता बताया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




घटना-3
मकान के बाहर खड़ी कार चोरी करने की कोशिश
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहा निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी की सीतापुर रोड स्थित मकान के आगे हार्डवेयर की दुकान है। बृहस्पतिवार रात वह अपनी कार दुकान के बाहर खड़ी करने के बाद घर जाकर सो गए। आधीरात के बाद लगभग तीन बजे उनके बड़े भाई विमलेश त्रिपाठी लघुशंका जाने के लिए निकले। इस दौरान कार में कोई शख्स अंदर घुस गया। उन्हें लगा कि कार चालक आया होगा। इसके बाद वह वापस घर चले गए। इस बीच चोर मौके से भाग गया। शुक्रवार सुबह कार खुली मिली ताे पता चला कि कार चोरी की कोशिश की गई थी। चालक सीट की खिड़की आधी खुली मिली और स्टेयरिंग के पास तार बाहर लटकते मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दावा किया कि गश्त भी हो रही है, सतर्कता अब और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें