फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिसंबर में तीन, फरवरी में 15 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बालामऊ जंक्शन पर नई लाइन डाली जाने के लिए नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य को लेकर रेल प्रशासन ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही उनके समय और मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना से बालामऊ में नई रेल लाइन का निर्माण होना है, इसी को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। रेलवे वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार बालामऊ रेलवे स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर दिसंबर से फरवरी तक 15 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। दिसंबर में पैसेंजर ट्रेनें निरस्त हैं, जबकि फरवरी में हरदोई से होकर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है।


दिसंबर में यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
हरदोई। हरदोई से होकर जाने वाली ट्रेनों में 10 दिसंबर से 19 फरवरी के बीच में अप और डाउन रूट की कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस 12469-70, ट्रेन संख्या 04341-42 बालामऊ कानपुर पैसेंजर, ट्रेन संख्या 04353-54 बालामऊ-सीतापुर पैसेंजर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन



फरवरी में यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
हरदोई। 12 से 20 फरवरी के बीच अलग तिथियों पर अप और डाउन रूट पर ट्रेन संंख्या 13005-06 पंजाब मेल, 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14235-36 बनारस बरेली एक्सप्रेस, 15119-20 जनता एक्सप्रेस, 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 22355-56 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, 13307-08 किसान एक्सप्रेस, 15011-12 चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15001-02 राप्ती गंगा सागर एक्सप्रेस, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस, 12231-32 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट, 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।



परिवर्तित किए गए ट्रेनों के मार्ग
हरदोई। कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित रहेंगे। 09 फरवरी से लेकर 18 फरवरी के बीच में अलग तिथियों पर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। ट्रेन संख्या 12203-04 गरीब रथ एक्सप्रेस लखनऊ से हरदोई के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर से होते हुए अमृतसर जाएगी। ट्रेन संख्या 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस संडीला से मुरादाबाद तक निरस्त रहेगी। यह ट्रेन लखनऊ से कानपुर वाया हापुड़ के रास्ते सहारनपुर जाएगी।



विलंब से संचालित होंगी ट्रेनें
हरदोई। ट्रेन को निर्धारित समय के स्थान पर देरी से संचालित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस 18 फरवरी को सिंगरौली से 180 मिनट व 15075 शक्तिनगर टनकपुर एक्सप्रेस को 14 व 17 फरवरी को शक्तिनगर से 180 मिनट की देरी से, 13151-52 सियालदह एक्सप्रेस को 18 फरवरी को लखनऊ में 30 मिनट की देरी से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें