हरदोई। पंचायत चुनाव में प्रधानी चुनाव में भी एक बार फिर से पूर्व की तैयारियां धरी की धरी नजर आ रही हैं। नामांकन शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने तीन आरओ व 10 एआरओ बदल दिए हैं।
प्रथम चरण में शामिल पांच ब्लाकों में से तीन ब्लाकों बिलग्राम में अधिशासी अभियंता शारदा नहर जय प्रकाश सिंह के स्थान पर सहायक निदेशक बचत श्रीराम को आरओ बनाया गया है। जबकि टड़ियावां में सहायक निदेशक बचत श्रीराम के स्थान पर शारदा नहर के अधिशासी अभियन्ता जयप्रकाश सिंह को लगाया गया है।
इसी तरह हरपालपुर में जलनिगम के अधिशासी अभियंता सूर्यबली आनंद के स्थान पर जिला उद्यान अधिकारी महेंद्र कुमार को आरओ बनाया गया है। इसके अलावा हरपालपुर में अवर अभियंता अरूण कुमार के स्थान पर अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह, माधौगंज में सहायक अभियन्ता वीरेंद्र नाथ शर्मा के स्थान पर अनुदेशक तकनीकी मनोज कुमार शर्मा, हरपालपुर में ही सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार के स्थान पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र यादव, मल्लावां में सहायक चकबंदी अधिकारी राजीव कुमार के स्थान पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, मल्लावा में ही जेई गोविंद त्रिपाठी के स्थान पर स्वास्थ्य नवनीत कुमार सिंह बिलग्राम में उमाशंकर वर्मा के स्थान पर अपर सांख्यिकी अधिकारी नीलेश कुमार, टड़ियावंा में नीलेश कुमार के स्थान पर परियेाजना प्रबंधक अरविंद कु मार, कोथावंा में परियोजना प्रबंधक अरविंद कुमार के स्थान पर आदित्य कुमार , पिहानी में अवर अभियन्ता आदित्य कुमार को चकबंदी अधिकारी प्रमोद कुमार अग्रवाल एवं बेंहदर में प्रमोद कुमार अग्रवाल के स्थान पर उमाशंकर वर्मा को लगाया गया है।