फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 5505 हो गई है। जिले में 148 एक्टिव केस हैं। 5258 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 अस्पताल से एक व्यक्ति के स्वस्थ होने पर छुट्टी हुई है, जबकि आठ का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। जनपद में कोरोना से अब तक 98 मौतें हुईं हैं। जनपद का रिकवरी रेट 95.5 फीसदी है।
विज्ञापन

वहीं, डीएम अविनाश कुमार ने बुधवार रात कोविड कंट्रोल रूम में बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान डीएम को सीएमओ की ओर से जानकारी दी गई कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव रेट 3.50 फीसदी है। अब तक 1,57,674 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। गुरुवार को 1814 लोगों के नमूने लिए गए हैं। डीएम के मुताबिक 436 सर्विलांस टीमें लगातार लोगों के स्वास्थ्य पर निगाह रख रहीं हैं। मौजूदा समय में जनपद में 40 हॉट स्पॉट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें