फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रिवाणी की फैक्टरी में आग से झुलसे तीन मजदूरों की मौत

Sat, 23 Mar 2024 01:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीती 14 मार्च को हरियाणा के रिवाणी जिले में एक फैक्टरी में आग लगने के कारण झुलसे हरदोई निवासी तीन मजदूरों की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन रिवाणी से शव लेकर गांव आने को निकल चुके हैं।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर तकिया निवासी पंकज सिंह (28) और देवेश सिंह (22) हरियाणा के रिवाणी जिले में धनहई औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करते थे। इसी फैक्टरी में टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकरहना निवासी घनश्याम सक्सेना (25) भी काम करता था। फैक्टरी में बाइक के पुर्जे बनाए जाते हैं।
बीती 14 मार्च को फैक्टरी में आग लग गई थी और तीनों झुलस गए थे। तीनों का उपचार रिवाणी के ही एक अस्पताल में हो रहा था। बृहस्पतिवार रात तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर देवेश के पिता भन्नू सिंह वहीं गए थे। दोनों के शव लेकर वह निकल चुके हैं। पंकज के परिवार में मां किरन, पत्नी अंशू देवी और दो वर्ष की एक पुत्री है। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था।
विज्ञापन

देवेश अविवाहित था। दो भाइयों में बड़ा था और छह मार्च को ही फैक्टरी में काम करने गया था। घनश्याम चार भाइयों में बड़ा था। पत्नी रचना देवी और एक साल की बेटी वैष्णवी परिवार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें