फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र समेत तीन की मौत

Sat, 16 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बालक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडीला(हरदोई)। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसे में छात्र समेत तीन की मौत हो गई। पहली घटना में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्राली फूंकने का प्रयास किया। जबकि दूसरी घटना में टैंकर की चपेट में आने से परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोसवा डोंगा गांव निवासी आजाद अली का बेटा अयान अली (2) सुबह करीब 7:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। ट्राली के पिछले पहिए से कुचल जाने से अयान की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान चालक सज्जाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़ मौके से भाग निकला।

गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली में तोड़फोड़ कर उसे जलाने क ी कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने समझा बुझा कर शांत करा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को क ब्जे में ले लिया है। आजाद अली के दो बच्चों में एक बेटी और एक बेटा था। परिजनों के मुताबिक अयान का जन्म काफी मन्नतों के बाद हुआ था। इसी तरह लखीमपुर जनपद के थाना मैकलगंज निवासी विमलेश पाल का पुत्र अमन(19) अपने साथी अंकित (17) पुत्र विद्याप्रकाश निवासी मिर्जापुर थाना रामकोट के साथ कछौना थाना क्षेत्र के गौसंगज स्थित एक डिग्री कालेज में बीएससी द्बितीय वर्ष की परीक्षा देने जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों युवक सुबह करीब 6 बजे कोतवाली क्षेत्र के थानगांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार अमन और अंकित की मौके पर मौत हो गई। मौका पाकर चालक टैंकर लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पीछा किया और इमलियाबाग चौराहे पर टैंकर को रोक किया। चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मृतकों के पास से मौजूद मोबाइल से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नही लगाए थे। इस वजह से उनके सिर में गहरी चोट लगी। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की तहरीर पर चालक जय प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। टैंकर भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें