टड़ियावां। थानांतर्गत पिकप डाला की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पंडित पुरवा गांव निवासी हर्षवर्धन का पुत्र गौरव (5) शुक्रवार को करीब दो बजे घर से बाजार की ओर पैदल सड़क के किनारे-किनारे जा रहा था। पिकप डाला ने टक्कर मार दी। जिससे बालक का एक हाथ और पैर टूट गया। उसके प्राइवेट पार्ट में भी काफी चोट आई।
घटना का बाद चालक पिकप डाला छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालक को तत्काल सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना इंचार्ज हेमंत राय ने बताया कि जांच पड़ताल में पिकप डाला थमरवा गांव निवासी जमील का है वह तिल्ली और गेहूं लादकर गोपामऊ से हरदोई ले जा रहा था। हादसे के बाद वह फरार हो गया। पिकप डाला कब्जे में ले लिया है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।