सुरसा क्षेत्र में मंगलवार की लखनऊ-हरदोई मार्ग पर
कार व ट्रक की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक कंपनी के एरिया इंचार्ज की मौत
हो गई। उधर, बिलग्राम सांडी मार्ग में दो दुर्घटनाओं एक अधेड़ की मौत हो
गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए, जिसमें एक को लखनऊ ले जाया गया है।
उधर, दो लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरे का
इलाज चल रहा है। सुरसा क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मंगलवार की सुबह
कराही ग्राम के पास कार व ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। इससे कार सवार
कमलेश प्रताप सिंह (40) पुत्र शंभू नाथ सिंह निवासी टंडसपुर वारा सगवर
उन्नाव घायल हो गए।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर
पहुंची और होमगार्ड यदुनाथ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक
ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने उनके
साढ़ू रामप्रकाश निवासी सुल्तानपुर को जानकारी दी।
इस पर वह जिला अस्पताल
पहुंचे। बताया कि कमलेश वर्तमान समय में लखनऊ के थाना आशियाना रजनी खेड़ा
में मकान बनाकर रह रहे थे। बताया कि वह बरेली में टाटा स्कायी में एरिया
सर्विस इंचार्ज के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि वह कार से लखनऊ से
बरेली जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने पर हाईकोर्ट लखनऊ के न्यायाधीश
डीके उपाध्याय, एडीजे, सीजेएम, सीओ सिटी लक्ष्मी शंकर सिंह, सीओ सिटी
रामलाल राय, एसओ सुरसा बृजेश त्रिपाठी, शहर कोतवाल नागेश मिश्र आदि मौजूद
थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पैतृक गांव उन्नाव ले गए।
उधर,
दुर्घटना क्षेत्र बन चुके बिलग्राम सांडी मार्ग के 7 किमी के बीच प्रात:काल
दो दुर्घटनाएं हुई, जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर
रूप से घायल हो गए, जिसमें एक को लखनऊ ले जाया गया। बिलग्राम-सांडी मार्ग
के पहले सात किमी खतरनाक हो चुके हैं।
यहां बीते एक हफ्ते में अलग-अलग
घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को प्रात: बिलग्राम
क्षेत्र के पन्योड़ी निवासी तनसुख लाल बहू को इलाज को सीएचसी पर लाए थे और
करीब साढे 5 बजे सुबह घर वापस लौट रहे थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें रौंद
दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव
बुरी तरह कुचल गया था। दूसरी घटना में कार से सांडी मार्ग पर जा रहे विनीत
कुमार निवासी काजीपुर फरहतनगर थाना मल्लावां और ऊगू थाना सफीपुर जनपद
उन्नाव निवासी विनय कुमार सवार थे। सामने से आ रही डीसीएम ने सुबह साढे़ 4
बजे करीब जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए।
जानकारी पर पहुंची
पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि विनय कुमार को
इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। उधर, टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम
खेरवा निवासी उषा (35) पत्नी छोटे ने सोमवार को जहर खा लिया। इससे हालत
खराब हो गई।
उन्हें टड़ियावां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर हालत
गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी मंगलवार की सुबह
मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पति से किसी बात को लेकर विवाद
हो गया। इस पर वह टड़ियावां बाजार गई। वहीं से जहर लाकर खा लिया।
परिजनों
ने बताया कि उषा की दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मायके पक्ष ने कोई आरोप
नहीं लगाया है। इधर, लोनार क्षेत्र के ग्राम ऐजा निवासी शिवपाल (32) पुत्र
जयचंद्र ने जहर खा लिया। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।