फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लाोगाो की हुई मौत

Fri, 09 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, बेहटा गोकुल क्षेत्र में दीपक गिरने से झुलसी महिला की मौत हो गई, जबकि लोनार थाना क्षेत्र में हरदोई-जगदीशपुर मार्ग पर दो बाइकों ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बघौली क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी मेवालाल (18) पुत्र गंगाराम बुधवार की देर शाम मसीत बाजार गए थे। वहां से वह जहर लाया और खा लिया। रात में हालत खराब होने लगी। जिस पर परिजन जिला अस्पताल आए। जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह की मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह चार भाई व तीन बहन थे। घटना की जानकारी भाई हीरालाल ने दी।

इधर, शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम कुइयां निवासी ममता (22) पुत्री गुरुवीर सिंह ने जहरी खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पाली क्षेत्र के चमौली निवासी रश्मि देवी (39) पत्नी जितेंद्र ने जहर खा लिया। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, बेहटा गोकुल क्षेत्र में दीपक गिरने से लगी आग से महिला झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी लक्ष्मी (40) पत्नी लक्ष्मण गुरुवार की सुबह घर में दीपक गिरने से लगी आग से झुलस गई।

परिजन उसे इलाज को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उसका एक पुत्र राम भइया (15) है। महिला का मायका पिहानी क्षेत्र के ग्राम रामपुर कौढ़ा में है। पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार शिकायत नहीं मिली है।

उधर, लोनार क्षेत्र में हरदोई-जगदीशपुर मार्ग पर दो बाइकों ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार घायल हो गए। उनको निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। लोनार क्षेत्र के ग्राम बावन के मोहल्ला बिरमपट्टी निवासी सावित्री (62) पत्नी प्यारेलाल गांव के बाहर शारदा नहर के पास लगे कारखाने को जा रही थी।

रास्ते में नहर पुल के पास आमने सामने बाइक टकरा गई। जिसके बीच वृद्धा फंस कर घायल हो गई और कुछ देर बाद वहीं पर दम तोड़ दिया। बाइक सवार दोनों युवकों को निजी नर्सिंग होम भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर बावन चौकी प्रभारी रामलाल यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें